चंडीगढ़ , मार्च 26 -- हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजस्थान स्थित मां शाकंभरी मंदिर धाम में दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को दुर्गा अष्टमी और श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं भी दीं।
श्री बड़ौली ने कहा कि नवरात्र जैसे पर्व ऊर्जा के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार हमारे जीवन के पवित्र आधार हैं, जो सनातन परंपरा, संस्कृति और आस्था को जीवित रखते हैं। ये केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, पारिवारिक मेल-मिलाप और आध्यात्मिक जागरूकता के अवसर भी हैं।
उन्होंने कहा कि नवरात्र आत्म-शुद्धि और मानसिक-शारीरिक शक्ति का पर्व है, जो व्रत, साधना और सात्विक आहार के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। ऐसे पर्व हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़े रखते हैं।
उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी के स्वस्थ, समृद्ध और विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए माता रानी से प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित