गोरखपुर , सितम्बर 15 -- रेल प्रशासन ने आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुये योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश वाया गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन योग नगरी ऋषिकेश से आगामी एक अक्टूबर से 29 नवम्बर तक प्रत्येक रविवार एवं बृहस्पतिवार को तथा मुजफ्फरपुर से 02 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को 18 फेरों के लिये करने का निर्णय लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गाडी संख्या 04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 01 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक प्रत्येक रविवार एवं बृहस्पतिवार को योग नगरी ऋषिकेश से 15.20 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, सीतापुर ,गोंडा, बस्ती , गोरखपुर, सिवान, छपरा ,सोनपुर, तथा हाजीपुर से छूटकर दूसरे दिन मुजफ्फरपुर 11.45 बजे पहुँचेगी।
उन्होंने बताया कि वापसी यात्रा में, 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 02 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से 13.15 बजे प्रस्थान कर उसी स्अेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन योग नगरी ऋषिकेश 11.15 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित