जयपुर , जून 04 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने विश्व पर्यावरण दिवस (पांच जून) पर सभी से पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाते हुए स्वच्छ पर्यावरण और पारिस्थितिकी संतुलन को बनाये रखने में सहभागिता पर जोर दिया है।
श्री बागडे ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अधिक छांव देने वाले और ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले बड़े पेड़ लगाने और उनकी देखभाल किये जाने की अपील की है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण को रोकने और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण किए जाने का आह्वान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित