रामनगर,19मार्च(वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर में आज दोपहर गुलरर्घट्टी क्षेत्र में रिहायशी इलाके में बंद मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया,स्थानीय लोगो ने तुरंत इसकी फायर ब्रिगेड की टीम को दी, सूचना पर तुरंत ही फायर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:35 बजे की है, जब रामनगर गूलरघट्टी के आरिफ अहमद नामक ने फायर टीम को गुलरघट्टी क्षेत्र में एक बंद मकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी जी. एस. रावत के नेतृत्व में फायर स्टेशन रामनगर से दो फायर यूनिटें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग शानू नाम के व्यक्ति के बंद मकान में लगी थी,संकरी गली और आग की बढ़ती लपटों के कारण आग पर काबू पाना बहुत मुश्किल था,फायर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मिनी हाई प्रेशर यूनिट से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया,आग की विकरालता को देखते हुए दूसरी यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर चार हौज पाइप की मदद से तेजी से आग पर काबू पाया गया।

दमकल कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता के चलते आग को जल्द ही नियंत्रित कर पूरी तरह बुझा दिया गया, जिससे आसपास के अन्य घरों को नुकसान होने से बचा लिया गया, बता दें की आंख से लगभग हजारों रुपए का घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया, इसके अलावा फॉल सीलिंग, दीवारों का प्लास्टर और अन्य हिस्से भी आग से प्रभावित हुए हैं।

अग्निशमन अधिकारी जी. एस.रावत ने बताया की आग लगने का कारण की जांच की जा रही है उन्होंने कहा प्रथम द्रष्टया आग शॉर्टसर्किट की वजह से लगी हो सकती है,उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित