जम्मू , मार्च 26 -- जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार पर्यटन के साथ-साथश्री अब्दुल्ला ने गांधी नगर के दशहरा ग्राउंड में जम्मू मैराथन-2026 एक्सपो का उद्घाटन किया। इसके बाद एक हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, "इस मामले में यह संतोष की बात है कि रविवार को हम पहली जम्मू हाफ मैराथन की मेजबानी करेंगे। इसके साथ ही 10के और 5के आयोजन भी होंगे।"यह एक्सपो जम्मू मैराथन के पहले एडिशन की तैयारियों का आखिरी चरण है, जिसका आयोजन 29 मार्च को 'मंदिरों के शहर' के रूप मे प्रसिद्ध इस शहर में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान सरकारी विभागों, निजी खेल कंपनियों और आयोजकों द्वारा लगाए गए अलग-अलग स्टॉल्स का जायजा लिया। प्रदर्शनी में खेल से जुड़ी कई तरह की वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए हैं , जिसका मकसद फिटनेस और आउटडोर गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

एक्सपो में मैराथन में हिस्सा लेने वालों के लिए खास तौर पर बनाए गए बिब कलेक्शन सेंटर और मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कराने के लिए काउंटर भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने बिब कलेक्शन डेस्क से अपनी भागीदारी वाली किट ली। उन्होंने स्टॉल मालिकों, एथलिटों और स्वयंसेवकों से बातचीत की तथा जम्मू कश्मीर में एक शानदार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में उनके योगदान की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर बैंक ने मुख्य प्रायोजक के तौर पर कदम बढ़ाया है और इस आयोजन को बहुत अच्छी सराहना मिली है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के बाहर से भी लोगों ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर के बाहर से 800 से अधिक लोग हिस्सा लेने आ रहे हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर के अंदर से लगभग 2,800 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। यह देखते हुए कि यह पहला एडिशन है, सराहना बहुत ही उत्साहजनक है और हमें उम्मीद है कि यह आगे और बढ़ेगा।"मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि पिछले साल 15 दिसंबर को उन्होंने जम्मू मैराथन का विधिवत लोगो, मेडल को लॉच किया था। साथ ही आयोजन की वेबसाइट भी लॉच की थी और रजिस्ट्रेशन शुरू किए थे। हाफ मैराथन के अलावा सभी उम्र के लोगों और फिटनेस स्तर के लोगों को हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से 10के और 5के श्रेणी भी शुरू की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने फिटनेस के शौकीनों को इसमें हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है और साथ ही इसमें हिस्सा लेने वाले लोगों को जम्मू कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता भी दिखाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित