नयी दिल्ली , अक्टूबर 05 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के छात्रों की समस्याओं को लेकर कहा है कि वे परेशान हैं और इसी कारण आज सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं।

श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि पुणे में 'छात्रों की गूँज' कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के छात्रों ने उनके सामने पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियों, महंगी पढ़ाई, बदहाल हॉस्टल, खराब भोजन और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) में धोखाधड़ी समेत अपनी समस्याएं रखी थीं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) में सुधार करने, परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और छात्रों की बात सुनने को कहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित