बीकानेर , फरवरी 21 -- राजस्थान में बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में पास एक गांव में शनिवार दोपहर 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 13 वर्षीय छात्रा का शव नहर के पास झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा मध्याह्न करीब सवा 12 बजे अपनी ढाणी से 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने के लिए स्कूल के लिये पैदल निकली थी, लेकिन परीक्षा केंद्र नहीं पहुंची। ढाणी से उसका स्कूल करीब दो किलोमीटर दूर है। दोपहर करीब पौने दो बजे स्कूल के शिक्षकों ने परिजनों को फोन पर सूचना दी कि छात्रा परीक्षा देने केंद्र नहीं पहुंची है। सूचना मिलते ही परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। थोड़ी दूर जाने पर रणजीतपुरा में नहर के पास झाड़ियों में उन्हें बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित