देवरिया, मार्च 14 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले बरहज क्षेत्र में शनिवार को सब-इंस्पेक्टर(एसआई) की परीक्षा देकर वापस आ रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार देवरिया जिले के सुरौली क्षेत्र के ग्राम भेड़ा पाकड़ निवासी सौरभ यादव और बादल मिश्रा शनिवार को सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा देने बाइक से मऊ गये हुए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद वे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे कि इसी बीच उनकी तेज रफ्तार बाइक कपरवार के पास टैक्टर-ट्रॉली से भीड़ गई।
इस हादसे में सौरभ यादव की मौत हो गई जबकि बादल मिश्रा गम्भीर रूप घायल हो गये। घायल का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित