भरतपुर , मई 14 -- राजस्थान में सरकारी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को मिलने वाली रोडवेज की मुफ्त यात्रा सुविधा के नियमों में अब बदलाव किया गया है।
रोडवेज मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद गुरुवार को भरतपुर एवं लोहागढ़ आगार के उच्च स्तरीय सूत्रों ने बताया कि अब केवल प्रवेश पत्र दिखा कर मुफ्त यात्रा नहीं की जा सकेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा से तीन दिन पहले रोडवेज के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके अपना रोल नंबर और प्रवेश पत्र अपलोड करना होगा।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद ही कंडक्टर की मशीन में अभ्यर्थी का विवरण दिखाई देगा और टिकट जारी किया जाएगा। रोडवेज ने यह कदम मुफ्त यात्रा सुविधा के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित