चमोली , मई 23 -- उत्तराखंड के चमोली जिले के उच्च पर्वत श्रृंखला पर स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को परम्परा अनुरूप विधि-विधान से श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इस दौरान यहां लगभग 7000 श्रद्धालुओं पहुंचे।

इससे पहले जो बोले सो निहाल-सत श्री अकाल के जयघोष के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में शुक्रवार को गोविंदघाट से श्रद्धालुओं का जत्था निशान साहिब के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ था। गोविंदघाट गुरुद्वारे में गुरुवाणी का पाठ हुआ। घांघरिया में रात्रि प्रवास के बाद जत्था आज हेमकुंड साहिब पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित