मॉस्को , फरवरी 24 -- रूस की संसद डूमा की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के अध्यक्ष लियोनिद स्लट्स्की ने कहा है कि यूक्रेन को परमाणु हथियारों का संभावित हस्तांतरण रूस के खिलाफ प्रॉक्सी युद्ध का हिस्सा होगा।
श्री स्लट्स्की ने कहा कि पेरिस और लंदन की इन कथित योजनाओं की जानकारी का गहन विश्लेषण और तत्काल उपयुक्त प्रतिक्रिया आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे हथियारों का हस्तांतरण परमाणु अप्रसार व्यवस्था और सामरिक स्थिरता का उल्लंघन होगा तथा रूस के खिलाफ एक बेहद खतरनाक प्रॉक्सी युद्ध का तत्व बन जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में जवाबी कदम रूस की अद्यतन परमाणु सिद्धांत के तहत सख्ती से विनियमित हैं और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
श्री स्लट्स्की ने यह भी कहा कि वर्ष 2022 में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की द्वारा परमाणु हथियार रखने के दावों को रूस के विशेष सैन्य अभियान के कारणों में से एक बताया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित