श्रीगंगानगर , जून 22 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर में रविवार रात पुलिस ने एक युवक से हेरोइन बरामद की।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि नसीब सिंह उर्फ लवली छजगिरिया (24) के बारे में पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि वह अवैध रूप से हेरोइन बेचता है और खुद भी नशा करने का आदी है। उसे डीडी नहर के पास एक पुख्ता सूचना के आधार पर पकड़ा गया। उससे 73.57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक वह अपने पंजाब के गांव के एक तस्कर से हेरोइन लाकर पदमपुर में नशा करने वालों को बेचता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित