श्रीगंगानगर , अक्टूबर 12 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर तहसील के चक 12 बीबी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े 35 परिवारों ने पार्टी की नीतियों और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों से असंतुष्ट होकर सोमवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

कांग्रेस नेताओं ने इन परिवारों का जोरदार स्वागत किया। चक 12 बीबी और इसके आसपास के गांव लंबे समय से कांग्रेस के प्रभाव वाला क्षेत्र रहे हैं। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से ये 35 परिवार भाजपा छोड़कर वापस कांग्रेस परिवार में लौटे। इस अवसर पर राकेश शर्मा, कुलदीप कुन्नर, सतपाल सुनर, जसविन्द्र बराड़, भूपेन्द्र बुट्टर और रिछपाल सिंह सुमल ने कांग्रेस में शामिल हुए परिवारों का अभिनंदन करते हुए स्वागत किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नए साथियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और कांग्रेस की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित