हरिद्वार , अक्टूबर, 18 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पथरी पुलिस ने रविवार को ग्राम भवापुर में एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, चौकी फेरूपुर क्षेत्र के ग्राम भवापुर में कच्ची शराब के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान भगत राम (40) निवासी भवापुर, थाना पथरी, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान, रविंद्र बिष्ट और सुरेश रावत शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित