हरिद्वार , मार्च 23 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने सोमवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर 8.35 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार थाना पथरी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गन्ना तोल केंद्र के पास, धनपुरा क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 08.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित