पत्रकार संतोष सिंह की पुस्तक 'जेपी टू बीजेपी' का पटना पुस्तक मेले में लोकार्पणपटना , दिसंबर 08 -- पत्रकार संतोष सिंह की हिदी में अनुवादित पुस्तक 'जेपी टू बीजेपी' का लोकार्पण सोमवार को पटना पुस्तक मेले में किया गया।

वाणी प्रकाशन से छपी इस किताब का अनुवाद बीएचयू के पूर्व छात्र रहे शुभम कुमार ने किया है। उन्होंने बताया कि इस किताब के माध्यम से बिहार को पिछले 100 साल के राजनीतिक इतिहास को देखने की कोशिश की गई है।

कार्यक्रम के दौरान इस किताब पर विषय प्रवेश पत्रकर ब्रजमोहन सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह किताब को आज की पीढ़ी को पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुस्तक बिहार की राजनीतिक यात्रा और बिहार र्की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के मुख्यधारा में प्रवेश को बयान करती है। उन्होंने कहा कि इसमें क्षेत्रीय दलों के हाशिए पर चले जाने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से मजबूत दिखने के पीछे की वजहें भी बताई गईं हैं।

कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप में मशहूर लेखक प्रेम कुमार मणि ने इस किताब को आज के दौर का जरूरी दस्तावेज करार दिया।

अंत में कृतज्ञता ज्ञापन करते हुए लेखक संतोष सिंह ने इस किताब के शीर्षक को लेकर जारी उहापोह और फिर से प्रेम कुमार मणि से विमर्श की ओर इशारा किया। उन्होंने बताया कि कैसे यह किताब पिछले 100 वर्षों के बिहार के राजनीतिक इतिहास का सिंहावलोकन और पुनरावलोकन करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित