मुंबई , नवंबर 07 -- ेलीविजन अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने पत्नी श्रेनु के साथ अपनी पहली दिवाली की यादें साझा करते हुए कहा कि जयपुर में परिवार से दूर मनाया गया यह त्योहार आज भी उनके लिए बेहद खास है।अनमोल टीवी के धारावाहिक 'हमारी राधा' में गिरधर की भूमिका निभा रहे अक्षय ने बताया कि दिवाली उनके परिवार का महत्वपूर्ण त्योहार है। उनका परिवार इसे पारंपरिक महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों के साथ मनाता है। त्योहार की शुरुआत सुबह जल्दी उठकर अभ्यंग स्नान करने से होती है। इसमें शरीर पर उबटन लगाकर पारंपरिक तरीके से स्नान किया जाता है। इसके बाद पूरा परिवार उनकी मां के हाथों से बने दिवाली के पारंपरिक पकवानों का आनंद लेता है। इस दौरान रिश्तेदार भी घर पहुंचकर त्योहार की खुशियां साझा करते हैं।
अक्षय ने कहा कि जयपुर में श्रेनु के साथ मनाई गई उनकी पहली दिवाली उनके दिल के बेहद करीब है। उस समय दोनों शूटिंग के सिलसिले में अपने परिवारों से दूर थे। यह पहला मौका था, जब वह परिवार के बिना दिवाली मना रहे थे। दिलचस्प बात यह थी कि उस समय तक दोनों के बीच डेटिंग भी शुरू नहीं हुई थी।
उन्होंने कहा कि उस दिन उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे उनका परिवार उनके साथ ही है। ऐसे ही कुछ पल त्योहारों को जिंदगीभर के लिए यादगार बना देते हैं।
गौरतलब है कि अनमोल टीवी के धारावाहिक 'हमारी राधा' में अक्षय म्हात्रे गिरधर, वैदेही नायर शनाया और सिमरन कौर राधा की भूमिका निभा रही हैं। धारावाहिक में गिरधर और शनाया की बढ़ती नजदीकियों के बीच राधा अपनी शादी बचाने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है।
'हमारी राधा' का प्रसारण प्रतिदिन रात 9:30 बजे अनमोल टीवी पर किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित