भीलवाड़ा , मार्च 16 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि ईरांस गांव निवासी सांवर भील की पत्नी काली (20) का शव 10 मार्च को माता की बनी जंगल में पेड़ से लटका मिला था। काली ने अपनी ओढ़नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद मृतका के पिता रामलाल ने अपने दामाद सांवर भील के खिलाफ थाने में आत्महत्या के लिये उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सांवर भील को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित