मैहर , सितंबर 21 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के मिरगौती गांव मे एक व्यक्ति ने चारित्रिक संदेह मे अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी राजेंद्र साकेत अपनी व्याहता पत्नी काजल साकेत पर संदेह करता था काजल जब कभी भी फोन पर किसी से बात करती थी तो पति से उसका विवाद होता था 19 सितंबर को भी दोनो के बीच झगडा हुआ इस दौरान धारदार हथियार से पति ने हमला कर काजल को लहूलुहान कर दिया बाद मे आरोपी पति काजल को लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन उपचार के दौरान काजल की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित