श्रीगंगानगर , जून 16 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में चक 2-एफडी में एक महिला ने घर से कुछ दूर के खेत में पानी की डिग्गी में कूद कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गगनदीप कौर (32) ने सोमवार शाम को एक खेत में पानी की डिग्गी में छलांग लगा दी। पता चलने पर परिजन और आसपास के पड़ोसी भाग कर खेत में गये। उसे डिग्गी से निकाला और गजसिंहपुर के सरकारी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित