देहरादून , सितम्बर 21 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह आपसी विवाद के बाद एक युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद खुद पुलिस को इसकी सूचना देकर फरार हो गया। दोनों उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह करीब 6:00 बजे कंट्रोल रूम को सूचनाकर्ता धीरज पंवार ने सूचना दी कि उसने पत्नी को गोली मार कर हत्या कर दी है। सूचना पर थाना क्लेमेंट टाउन से पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उक्त व्यक्ति का फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। तत्पश्चात टीम बनाकर उक्त कॉलर के कॉल करने के स्थान की जानकारी कर वहाँ मौजूद लोगों से पूछताछ की गई तो एक प्लॉट के अंदर बने कमरे में खोलने पर एक महिला काजल (26) पत्नी धीरज पवार निवासी ईदगाह रोड, सुभाष नगर, सत्य साइ मंदिर के पास, थाना क्लेमेंट टाउन मूल निवासी ग्राम मेघा सकरपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर मृत पाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित