श्रीगंगानगर , जुलाई 13 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में पढ़ाई के तनाव के चलते एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि वार्ड नंबर 38 की बसंत विहार कॉलोनी में दिव्या (25) ने शनिवार देर रात घर में एक कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। घर वालों को तड़के करीब चार बजे पता चला, तब वे दिव्या को फंदे से उतारकर सरकारी अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता चंद्र सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पुत्री पढ़ाई की वजह से अवसाद में थी। दिव्या किसी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसका कोई मृत्युपूर्व लिखा पत्र नहीं मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित