मोहाली , जनवरी 26 -- कर्नाटक ने पंजाब के खिलाफ अपने रणजी ट्रॉफी 2025-26 मैच से पहले एक आश्चार्यजनक फैसला लेते हुए मयंक अग्रवाल की जगह देवदत्त पडिक्कल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी दी, जबकि केएल राहुल भी न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के बाद सही समय पर वापसी कर रहे हैं। यह मैच एक फरवरी से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में रहे पडिक्कल को उनकी काबिलियत के दम पर कप्तान बनाया गया है। उन्होंने नौ पारियों में 90 से अधिक की औसत से 725 रन बनाए हैं। शीर्ष क्रम में इस तरह की निरंतरता ही एक कप्तान को चाहिए होती है।
मयंक अब कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए हैं, पूरी तरह से अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देंगे जिससे वह बड़े स्कोर बना पायेंगे। राहुल के शामिल होने से कर्नाटक टीम में अनुभव और धैर्य आया है। इस बीच, गेंदबाजी विभाग को प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी से मजबूती मिली है, जो विदवथ कावेरप्पा और मोहसिन खान के अनुभव को पूरा करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित