, Sept. 9 -- सासाराम, 09 सितंबर। बिहार के रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में गंभीर चोट लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना मथुरि पुल के समीप लालगंज मोहल्ले की है। मृतका की पहचान उर्मिला देवी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम से ही पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।
जानकारी के अनुसार उर्मिला देवी का पुत्र मुकेश कुमार दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट में घायल हो रहा था। इसी दौरान उर्मिला देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर डेहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित