लखनऊ , मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
श्रीमती पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नव संवत्सर हर हृदय में नई उमंग, विश्वास और संकल्प का संचार करे। यह पर्व हमारी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर को और मजबूत बनाते हुए समाज में एकता, सद्भाव और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित