पटियाला , अप्रैल 02 -- पटियाला में पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 10 अत्याधुनिक हथियारों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी बिहार से देशी हथियार मंगवाते थे और आपराधिक गतिविधियों के लिए उन्हें पंजाब में सप्लाई करते थे।आगे की जांच में गैंगवार (गैंग राइवलरी) का संकेत मिला है, जिसमें इलाके में अपना दबदबा कायम करने के लिए गोल्डी ढिल्लों नेटवर्क से जुड़े एक प्रतिद्वंद्वी अपराधी को निशाना बनाने की योजना थी।

डीजीपी यादव ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पिछले और अगले संपर्कों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित