अलवर , अप्रैल 21 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के खुशखेड़ा में पटाखे फैक्ट्री में हादसे के बाद खुशखेड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी हेमंत सचदेवा को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले हेमंत शर्मा और अभिनंदन तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। हेमंत सचदेवा से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि हेमंत सचदेवा को तिजारा लाकर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं हेमंत शर्मा और अभिनंदन तिवारी को भी पुलिस हिरासत की अवधि पूरी होने पर आज तिजारा न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 25 फरवरी तक पुनः पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित