कौशांबी , सितंबर 1 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में आठ बच्चों समेत 11 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय मिश्रा के निर्देश पर मंगलवार को एक निरीक्षक, छह उपनिरीक्षक समेत नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित पुलिसकर्मियों में पिपरी थाने के पूर्व निरीक्षक शिवचरण वर्मा, वर्तमान थाना प्रभारी विकास सिंह, चरवा थाना प्रभारी विनय सिंह तथा उपनिरीक्षक अजीत कुमार, अभिषेक गुप्ता, मनीष पाल और अमित द्विवेदी शामिल हैं। इनके अलावा कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और कृष्ण कुमार को भी निलंबित किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना में आठ बच्चों समेत 11 लोगों की जान गई थी। मामले में पुलिस की भूमिका और लापरवाही की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित