भरतपुर , अक्टूबर 13 -- राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई के बीच चलने बाली 64621 ईदगाह-बांदीकुई डीएमयू के मंगलवार को पटरी से उतर गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान में खेड़ली के समीप मध्याह्न डीएमयू अचानक पटरी से उतर गयी। इससे रेल यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। रेलवे सूत्रों ने बताया गया कि इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना की जानकारी के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर रवाना हो रहे है। ट्रेन को वापिस पटरी पर चढ़ाने के लिए आगरा से क्रेन को बुलाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित