पटना , अक्टूबर 31 -- जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 वर्षों के लिए पार्किंग संचालन का ठेका रद्द किये जाने पर स्टील मॉन्ट प्राइवेट लिमिटेड ने सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इस मामले में कंपनी ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) पर अपने ही नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
कंपनी ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि उसने एक सितंबर 2025 को खुली निविदा प्रक्रिया के माध्यम से पार्किंग संचालन का ठेका हासिल किया था। इसके लिए उसने करीब 86 लाख रुपये प्रतिमाह की बोली लगाई थी। हालांकि, इसके आठ दिनों के भीतर ही उच्चतम न्यायालय ने यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दे दिया, जिससे पार्किंग स्थल का हस्तांतरण और संचालन शुरू करने की प्रक्रिया रुक गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित