पटना, मार्च 02 -- पटना सिविल कोर्ट के वकीलों ने होली की छुट्टियों से पहले सोमवार को होली मिलन समारोह में फगुआ के गीतों पर में जमकर मस्ती की और रंग गुलाल उड़ाए।
पटना जिला अधिवक्ता संघ की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में वकीलों ने फगुआ गीत गाने वाली चर्चित मंडली को आमंत्रित किया था। फगुआ के गीतों पर वकील झूमते रहे । जूनियर वकीलों ने अपने सीनियर वकीलो से आशीर्वाद लिया और सीनियर वकीलों ने अपने जूनियर वकीलों को रंग गुलाल अबीर लगाकर उनका अभिनंदन किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित