पटना , जुलाई 01 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने नेउरा थाना क्षेत्र से 20 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को नेउरा थाना को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (दानापुर-02) अमरेंद्र कुमार झा तथा नेउरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

सूत्रों ने बताया कि गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी की, जहां से एक आरोपी को 20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में नेउरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों के नेटवर्क की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित