पटना , जून 28 -- बिहार में पटना जिले की पुनपुन थाना पुलिस ने एक ट्रक से 1728 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में नशे एवं अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार की रात सूचना मिली कि गया की ओर से एक ट्रक में अवैध विदेशी शराब की खेप लाई जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि सूचना के आधार पर पुनपुन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गई 1728 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित