पटना , जून 04 -- बिहार में पटना जिले के चौक थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पटना पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। सतत तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट की गई राशि बरामद कर ली गई है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना परिचय कुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित