पटना , सितंबर 09 -- टना में डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए पटना नगर निगम की ओर से लगातार चलाए जा रहे सघन अभियान का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। स्वस्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए वर्षवार आंकड़ों के अनुसार पटना में डेंगू के मामलों में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2023 में जहां लगभग 8000 डेंगू के मामले सामने आए थे, वहीं वर्ष 2024 में यह संख्या घटकर लगभग 5000 और वर्ष 2025 में 1800 रह गई। वहीं, दो सितंबर 2026 तक पटना में डेंगू के केवल 178 मामले दर्ज किए गए हैं।वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2025 में डेंगू के मामलों में लगभग 79 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2022 में 6,784 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2023 में मामलों में वृद्धि के बाद नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोकथाम के लिए किए गए लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 2024 और 2025 में मामलों में लगातार कमी आई। वर्ष 2026 में दो सितंबर तक दर्ज 178 मामले भी इस नियंत्रण की दिशा में सकारात्मक स्थिति को दर्शाते हैं।

डेंगू नियंत्रण के लिए पटना नगर निगम द्वारा केवल मच्छरों को समाप्त करने पर ही नहीं, बल्कि उनके प्रजनन चक्र को रोकने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके तहत फॉगिंग के साथ-साथ एंटी-लार्वा का छिड़काव व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित