पटना , जून 28 -- बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी व्यवसायी से एक किलोग्राम सोना लेकर फरार होने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि 24 जून को न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट में एक ज्वेलरी व्यवसायी एक किलोग्राम सोना बेचने के उद्देश्य से पहुंचे थे। इसी दौरान सोना खरीदने के बहाने आए कुछ लोग बिना भुगतान किए सोना लेकर फरार हो गए थे।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लूटे गए सोने की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित