पटना , मार्च 10 -- बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 88 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार को हत्या के कांड में दो,हत्या का प्रयास के कांड में 10, अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड में 15,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांड में 31,शराब तस्कर / होम डिलेबरी मामले में 14 और शराब पीने वाले 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में 22.68 लीटर विदेशी शराब, 312.35 लीटर देशी शराब, 1127.84 ग्राम गांजा, दो आग्नेयास्त्र, 42 कारतूस, आठ वाहन, 45459 रूपया ,दो मोबाइल फोन और दो खोखा जप्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित