पटना, अप्रैल 13 -- बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 197 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि रविवार को हत्याकांड में तीन, लूट के कांड में एक,हत्या का प्रयास के कांड में 24 ,अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड में 31,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांड में 64 ,शराब तस्कर, होम डिलीबरी करने वाले 38 और शराब पीने वाले 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 87.08 लीटर विदेशी शराब, 693.55 लीटर देशी शराब, 56.2 ग्राम गांजा, 42 ग्राम स्मैक, 4.02 ग्राम हेरोइन, तीन आग्नेयास्त्र, 18 कारतूस, 11 वाहन, एक मोबाइल फोन, 125410 रूपया और एक मैगजीन अन्य सामान जप्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित