पटना, फरवरी 28 -- बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 167 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को हत्या के कांड में दो, लूट के कांड में एक, दहेज मृत्युकांड में एक, पुलिस पर हमला कांड में 06, बलात्कार कांड में एक,एससी.एसटी कांड में चार,हत्या का प्रयास के कांड में 14,अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड में 12,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांड में 46,शराब तस्कर / होम डिलेबरी मामले में 25 और शराब पीने वाले 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में 137.865 लीटर विदेशी शराब, 511.75 लीटर देशी शराब, तीन आग्नेयास्त्र, 20 कारतूस, चार वाहन और एक मोबाईल फोन जप्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित