पटना, जनवरी 15 -- बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 153 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि बुधवार को हत्या के कांड में 14, महिला उत्पीड़न कांड में दो,हत्या का प्रयास कांड में दस,बलात्कार कांड में एक, पुलिस पर हमला कांड में पांच, अन्य विशेष प्रतिवेदित कांडों में 14,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांडों में 67, शराब तस्कर-होम डिलीवरी मामले में 15 तथा शराब पीने वाले 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलो में 142.215 लीटर विदेशी शराब, 480.8 लीटर देशी शराब, 1890 ग्राम गांजा, 08 ग्राम स्मैक,चार वाहन, एक आग्नेयास्त्र, दो कारतूस, 24410 रूपया और दस मोबाइल फोन समेत अन्य सामान जप्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित