पटना , अप्रैल 09 -- बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 115 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि बुधवार को हत्याकांड में आठ, लूट के कांड में दो, महिला उत्पीड़न कांड में एक, दहेज मृत्युकांड में एक,एससी/एसटी के कांड में दो, फिरौती के लिये अपहरण कांड में एक, हत्या का प्रयास के कांड में सात,अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड में 25,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांड में 31,शराब तस्कर/होम डिलेबरी मामले में 13 और शराब पीने वाले 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 61.02 लीटर विदेशी शराब,398 लीटर देशी शराब, 685 ग्राम गांजा, 65 ग्राम स्मैक, 02 आग्नेयास्त्र, 02 कारतूस,छह वाहन, चार मोबाइल फोन,45260 रूपया,एक मैगजीन समेत अन्य सामान जप्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित