, Oct. 5 -- प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को पूरी तरह भरा हुआ और संबंधित जिला खेल पदाधिकारी अथवा उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा से अभिप्रमाणित योग्यता प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र की प्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, पिछले वर्ष उत्तीर्ण कक्षा के अंक प्रमाण-पत्र की छायाप्रति तथा मूल आधार कार्ड अथवा विद्यालय परिचय-पत्र साथ रखना होगा। प्रतियोगिता के दौरान मूल आधार कार्ड अथवा विद्यालय परिचय-पत्र रखना अनिवार्य किया गया है।
उपनिदेशक ने बताया कि निर्धारित स्पर्धा, भार वर्ग और आयु वर्ग के अनुसार ही प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। टीम स्पर्धा में चार से कम टीम तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में चार से कम प्रतिभागी होने पर संबंधित स्पर्धा स्थगित कर दी जाएगी। ऐसी स्थिति में चयन ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। एथलेटिक्स में रिले स्पर्धा को छोड़कर एक खिलाड़ी अधिकतम तीन स्पर्धाओं में भाग ले सकेगा, जबकि किसी एक स्पर्धा में एक जिले से अधिकतम दो खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे।
उन्होंने कहा कि खेल विधावार निर्धारित आयु वर्ग और संख्या के अनुसार चयनित खिलाड़ियों को ही प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति होगी। खिलाड़ियों को अपने संबंधित खेल की पोशाक और खेल किट में प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचना होगा।
प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद सभी प्रतिभागी उसी दिन अपने-अपने जिले लौटेंगे। खिलाड़ियों के लिए आवास की व्यवस्था नहीं की जाएगी। वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतिभागियों को केवल दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों को नियमानुसार निर्धारित यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा।
प्रतियोगिता से संबंधित विशेष जानकारी के लिए कल्याणी देवी (कार्यालय लिपिक) के मोबाइल नंबर 9097337762, रागिनी रानी के 8252728128 और दीपक कुमार के 8809942046 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित