पटना , दिसंबर 06 -- बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शनिवार को पटना पॉलिटेक्निक कॉलेज छात्रावास के सुप्रिटेंडेंट प्रोफेसर मिथिलेश कुमार को एक लाख पचास हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि कैमूर जिले के ओरा थाना क्षेत्र के दुबोली गांव निवासी औरपरिवादी संदीप कुमार दुबे ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि मिथिलेश कुमार के द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज, गुलजारबाग, पटना के मेस बिल का भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम दृष्टयाआरोप सही पाये जाने के बात कांड अंकित कर ब्यूरो की पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्त्ता श्रीमती रीता सिन्हा के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया ।

सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त मिथिलेश कुमार को एक लाख पचास हजार रूपये रिश्वत लेते हुए उनके कॉलेज स्थित कक्ष से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे पटना निगरानी कीविशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित