पटना , फरवरी 24 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने मंगलवार कोट्रांसपोर्ट गोदाम से चोरी हुए तांबे के तार को बरामद कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह में गौरीचक थानांतर्गत एक ट्रांसपोर्ट गोदाम से इलेक्ट्रिक तांबे के तार चोरी कर एक वाहन से ले जाए जाने का प्रयास किया जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

सूत्रों ने बताया कि गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बेलदारीचक से चोरी किए गए इलेक्ट्रिक तांबे के तार के कुल 40 कार्टन बरामद करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही परिवहन में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है एवं चोरी के सामान की बिक्री से अर्जित 1,42,000 रूपये बरामद किए गए हैं।अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित