पटना , अप्रैल 02 -- पटना नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड लगभग 125 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त हुआ है, जो अब तक का सर्वाधिक संग्रह है।

उल्लेखनीय है कि संपत्ति कर, भू-संपदा, पार्किंग, म्यूटेशन, जलापूर्ति, स्टाम्प ड्यूटी, विज्ञापन आदि सभी स्रोत से करीब 250 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

पटना नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान में लगभग तीन लाख छह हजार होल्डिंग्स दर्ज हैं। इनमें से करीब दो लाख 45 हजार होल्डिंग्स से वित्तीय वर्ष 2025-26 में कर संग्रह किया गया। यह आंकड़ा निगम की कर वसूली व्यवस्था में लगातार सुधार और नागरिकों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

महापौर श्रीमती सीता साहू ने कहा कि पटना नगर निगम की ओर से संपत्ति कर संग्रहण को बढ़ाने के लिए सुनियोजित रणनीति के तहत व्यापक स्तर पर कार्य किया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम मिला है। उन्होंने कहा, "पटना नगर निगम क्षेत्र के सभी 375 सेक्टरों के लिए कुल 924 कर्मियों की विशेष टीम गठित की गई थी। इन टीमों द्वारा बिजली बिल के आधार पर ऐसे भवनों एवं भूमियों की पहचान के लिए विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाया गया, जिनके पास होल्डिंग आईडी नहीं थी। इस पहल के माध्यम से बड़ी संख्या में नई संपत्तियों को कर के दायरे में लाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित