पटना , अक्टूबर 03 -- टना नगर निगम की ओर से संपत्ति कर के दायरे से बाहर रह गई संपत्तियों को कर के दायरे में लाने तथा राजस्व संग्रहण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पहल की जा रही है। संपत्ति कर संवर्धन के लिए चलाए गए डोर-टू-डोर अभियान के बाद अब निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में वार्डवार कर निर्धारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिक अपनी संपत्तियों का नया कर निर्धारण,पुनर्निर्धारण, संपत्ति कर में परिवर्तन अथवा संशोधन तथा संपत्ति कर भुगतान से संबंधित कार्य आसानी से करवा सकेंगे।

नागरिक अपनी सुविधानुसार नजदीकी शिविर में पहुंचकर इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

पटना नगर निगम द्वारा प्रथम चरण में 5 से 7 अक्टूबर तथा दूसरे चरण में 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित