पटना , जून 04 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने 74.2 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, फतुहा अवधेश कुमार ने गुरुवार को बताया किवरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को नदी थाना क्षेत्र में ग्राम पक्कीदरगाह के पास वाहन जांच के दौरान एक ऑटो रिक्शा को रोकने का प्रयास किया गया।पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से ग्राम मौजीपुर के पास उसे पकड़ लिया गया। ऑटो रिक्शाकी तलाशी लेने पर 100 मिलीलीटर की 742 बोतल कोडीन कफ सिरप बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 74.2 लीटर है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तस्करी में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पांच मोबाइल फोन, 6,500 रुपये नकद तथा तस्करी में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा भी जब्त किया गया है। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित