पटना , अप्रैल 27 -- बिहार में पटना जिले के पिपलावा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 4.6 किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, फुलवारीशरीफ दीपक कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार को पिपलावा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में बुधन रविदास द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं चोरी-छिपे शराब की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिम पटना के निर्देशन में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।
श्री कुमार ने गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंचकर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान 4.6 किलोग्राम गांजा एवं 02 तराजू जप्त करते हुए अभियुक्त बुधन रविदास को गिरफ्तार किया गया।अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित