पटना , अप्रैल 02 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने 325 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारी शरीफ 02, दीपक कुमार ने गुरूवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना के निर्देशन में पूर्वी क्षेत्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध पटना पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बुधवार की रात नौबतपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन से अवैध शराब की खेप नौबतपुर से होते हुए बिहटा की ओर ले जाई जा रही है।

श्री कुमार ने बताय कि सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा सघन वाहन जांच प्रारंभ की गई। जांच के क्रम में संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से लगभग 325 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही, तस्करी में संलिप्त दो अभियुक्तों मोहम्मद इस्तेयाक और अभय कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया।अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित