पटना , अप्रैल 03 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने 2080 एम्पुल नशीले इंजेक्शन के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, परिचय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध पटना पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आज बहादुरपुर थानांतर्गत एक मकान में कुछ व्यक्तियों द्वारा नशीले इंजेक्शन की अवैध खरीद-बिक्री किए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना के आधार पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित